Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा

राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति

, नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों को जारी किए 164.65 करोड़ रुपए

डिजिटल व्यवस्था से घर के पास मिल रहीं सुविधाएं

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मुख्यमंत्री साय के सुशासन : में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना

Jagbhan Yadav

Fri, Jun 26, 2026

रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश के लाखों जरूरतमंद परिवारों का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) केवल एक आवासीय योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया अध्याय लिखने का माध्यम बन रही है। इस योजना के जरिए ऐसे परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जो वर्षों से कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर थे।

रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमगांव निवासी ललित कुमार राठिया भी उन हितग्राहियों में शामिल हैं, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले ललित कुमार राठिया मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आय के कारण परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति ही बड़ी चुनौती थी। ऐसे में स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए लगभग असंभव था। ललित कुमार राठिया का परिवार वर्षों तक मिट्टी और खपरैल से बने कच्चे मकान में निवास करता रहा। बरसात के मौसम में घर की छत से पानी टपकता था और दीवारों में नमी भर जाती थी। कई बार लगातार बारिश होने पर घर के भीतर पानी तक भर जाता था, जिससे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी और परिवार हमेशा किसी अनहोनी की आशंका से घिरा रहता था।

परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे स्वयं अपने संसाधनों से पक्का मकान बना सकें। इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनका चयन हुआ और उन्हें शासन से आवास निर्माण के लिए सहायता राशि स्वीकृत हुई। योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने अपने सपनों के घर का निर्माण कार्य शुरू किया और कुछ ही समय में उनका पक्का आवास तैयार हो गया। आज ललित कुमार राठिया का परिवार अपने नए पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है। मजबूत दीवारें और पक्की छत उन्हें हर मौसम में सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। घर का वातावरण स्वच्छ और व्यवस्थित होने से परिवार के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिला है और परिवार का सामाजिक सम्मान भी बढ़ा है।

वे कहते हैं कि अपना घर होना केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। आज हमारे पास मजबूत और सुरक्षित घर है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारे परिवार का जीवन बदल दिया है। अब हम सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी रहे हैं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में व्यापक परिवर्तन ला रही है। यह योजना केवल पक्के मकान उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षित भविष्य, बेहतर जीवन स्तर और सामाजिक सम्मान प्रदान करने का कार्य भी कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें