Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के 4 हिमाचल में मौत, : घूमने गया था परिवार, तभी 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

Jagbhan Yadav

Sun, May 31, 2026

भिलाई। हिमाचल के चंबा में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। यात्रियों से भरी कार 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में करीब 8 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में भिलाई के चार लोग भी शामिल हैं, जो एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतक परिवार बेंगलुरु में रहता था और हिमाचल घूमने के लिए गया था। मौके पर पहुंचे एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे की सूचना सबसे पहले स्थानीय लोगों से पुलिस को मिली। इसके बाद मौक पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गाड़ी जिस खाई में गिरी उसकी गहराई करीब 500 मीटर है।

भिलाई के 4 लोगों की हिमाचल में मौत, सभी एक परिवार के सदस्य

रअसल, भिलाई के अरविंद चंद्राकर बेंगलुरु में रहकर नौकरी करते थे। अरविंद परिवार सहित छुट्टियों में हिमाचल प्रदेश के चंबा घूमने के लिए गए थे। जिस गाड़ी में वो सवार थे, वो गाड़ी घाटी में बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में परिवार के मुखिया अरविंद चंद्राकर, पत्नी पिंकी चंद्राकर और उनके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में कुल 8 लोग सवार थे। हादसे में सभी की जान चली गई।

भिलाई से परिजन हिमाचल के लिए हुए रवाना

हादसे के बाद शवों को निकालने के लिए मानव – श्रृंखला बनाई गई और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में घंटों का वक्त लगा। हादसे में मरने वालों की पहचान होते ही हिमाचल पुलिस ने घटना की जानकारी अरविंद चंद्राकर के परिवार वालों को दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया। हिमाचल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक अरविंद चंद्राकर के परिजन हिमाचल के लिए रवाना हो गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें