Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!

और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मिला राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल बना लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 : का पहला चरण 1 मई से होगा शुरू, देनी होगी ये जानकारी

Jagbhan Yadav

Mon, Apr 13, 2026

रायपुर। Janaganana 2027: 1 अप्रैल से देशभर में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो गया है। वहीं अब छत्तीसगढ़  राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत पहला चरण 1 मई 2026 से शुरू किया जाएगा। यह चरण 30 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर मकान सूचीकरण (House Listing) और आवासीय सर्वेक्षण किया जाएगा। इस दौरान सभी आवासीय और गैर-आवासीय भवनों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। प्रत्येक मकान और भवन की स्थिति, उपयोग और उपलब्ध सुविधाओं का डेटा एकत्र किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु:

  • सभी मकानों का भौतिक सर्वे किया जाएगा

  • कच्चा, पक्का और अर्ध-पक्का मकानों का वर्गीकरण

  • परिवारों की संख्या और आवासीय स्थिति का रिकॉर्ड

  • पेयजल, शौचालय, बिजली और गैस कनेक्शन की जानकारी

  • इंटरनेट और संचार सुविधाओं का भी सर्वे

  • आवासीय एवं गैर-आवासीय भवनों का अलग-अलग विवरण

    Janaganana 2027: सरकारी अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान देशव्यापी जनगणना 2027 की महत्वपूर्ण तैयारी का हिस्सा है, जिससे राज्य में आवासीय और सामाजिक स्थिति का सटीक डेटा तैयार किया जाएगा। बता दें कि जनगणना 2027 कई मायनों में ऐतिहासिक है. यह पहली बार है जब जनगणना की पूरी प्रक्रिया शत-प्रतिशत डिजिटल होगी। प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने खुद के मोबाइल फोन से डेटा दर्ज करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें