Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

नाबालिग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक…..

मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकारी कॉलेजों में 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

, अब इस तारीख को होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

नक्सल मुक्त बस्तर : सुरक्षित छत्तीसगढ़ का संकल्प अब जमीनी स्तर पर साकार होता दिखाई दे रहा है - सीएम साय

Jagbhan Yadav

Fri, Jan 30, 2026

रायपुर। किस्टाराम क्षेत्र में 8 लाख रुपये के इनामी चार सक्रिय माओवादी कैडरों द्वारा हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा से जुडऩे का निर्णय बस्तर में बढ़ते विश्वास, सुरक्षा और विकास के वातावरण का स्पष्ट प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नक्सल मुक्त बस्तर - सुरक्षित छत्तीसगढ़ का संकल्प अब जमीनी स्तर पर साकार होता दिखाई दे रहा है। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परिवर्तन सुरक्षा बलों के समन्वित एवं सतत प्रयासों, सुदृढ़ कैम्प व्यवस्था, प्रभावी क्षेत्रीय उपस्थिति तथा बेहतर सड़क और संचार कनेक्टिविटी का प्रत्यक्ष परिणाम है। इन प्रयासों से माओवादी प्रभाव क्षेत्र लगातार सिमट रहा है और उनका सामाजिक आधार कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की स्पष्ट नीति है कि जो लोग हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें अवसर, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जाएगा। बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की यह यात्रा आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें