Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

आस्था से खिलवाड़ : छत्तीसगढ़ के इस राधा-कृष्ण मंदिर में तोड़फोड़, : प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, आग भी लगाई, फिर जो हुआ…

Jagbhan Yadav

Mon, May 4, 2026

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मुनगासेर में उस समय हड़कंप मच गया जब शरारती तत्वों ने मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। राधा रानी की चुनरी में आग लगाने के साथ ही प्रतिमा की बाईं भुजा तोड़ दी गई तथा मंदिर की घंटी को भी नुकसान पहुंचाया गया।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भी गांव में शनिदेव की प्रतिमा को खंडित किए जाने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसे सनातन विरोधी मानसिकता की करतूत बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी रात उपद्रवियों ने मुनगासेर स्थित पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी एक कार में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ग्राम सरपंच यमुना राजू चंद्राकर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरपंच सहित ग्रामीणों ने बागबाहरा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल बागबाहरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें