Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

महतारी वंदन योजना : से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल….

Jagbhan Yadav

Mon, Apr 6, 2026

रायपुर: राज्य सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेशभर की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आत्मनिर्भर बन रही हैं।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से इस योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम परसाभदेर की निवासी श्रीमती चारबाई निषाद भी इस योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। सीमित आय वाले परिवार से होने के कारण उनके लिए घर का खर्च चलाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए सहारा बन गई है।

महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबलचारबाई बताती हैं कि इस आर्थिक सहयोग से उन्हें घरेलू खर्चों और आवश्यक वस्तुओं की खरीदी में सुविधा मिल रही है। अब उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। यह योजना न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि कर रही है।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। योजना का लाभ उठाकर प्रदेश की लाखों महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें