Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहे सौदागर

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG – पति ने पहले की पत्नी की हत्या : फिर ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, सुसाइड नोट में लिखा-मैं तुम्हारे बिना…..

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 9, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। मृतक आरोपी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने लिखा कि मैं अपनी बीबी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता, इसलिए मैं भी आत्महत्या कर रहा हूं।

जानिए घटना

जानकारी के मुताबिक, घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम राजेंद्र गुप्ता था और पत्नी का नाम रेखा गुप्ता था। राजेंद्र गुप्ता बिहार का रहने वाला था और रायपुर के खम्हारडीह के चंडी नगर में किराये के मकान में रहता था। साथ ही वेल्डिंग का काम करता था।

आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर खुद भी लभांडी रेलवे पटरी पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू, तेलीबांधा थाना पुलिस व खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस जांच में मृतक राजेंद्र गुप्ता के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में मृतक ने लिखा कि ”वह अपनी पत्नी और बच्चों के बिना नहीं रह सकता, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। उसने यह भी लिखा है कि उसकी पत्नी और उसके मौत के बाद दोनों बच्चों को उसके परिजानों को सौंप दिया जाए।”

मृतक के दो बच्चे हैं। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, दोनों शव का पंचनामा कर मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें