Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

धनु और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, बनेंगे धन लाभ के योग

शरीर पर चोटों के निशान, मचा हड़कंप……

चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता : साय

भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG – नग्न हालत में मिली महिला की लाश : इलाके में मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका

Jagbhan Yadav

Mon, May 4, 2026

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले एक महिला की नग्न हालत में लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना लोहारा थाना क्षेत्र की है।

नग्न हालत में मिली लाश

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला की नग्न हालत में लाश सिंगारपुर गांव के पास पड़ी है। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

हालांकि महिला कौन और कहां की रहने वाली है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें