चलती बाइक बनी आग का गोला, : सड़क पर मचा हड़कंप; देखते ही देखते जलकर खाक
Jagbhan Yadav
Mon, Apr 20, 2026
अभनपुर | अभनपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर चल रही एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक चालक कुछ समझ पाता उससे पहले वाहन से धुआं और लपटें निकलने लगीं।
चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बाइक रोककर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन