Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

वाईआरएफ की अल्फा का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 31 अक्टूबर को रात 8 बजे

हेमंत कुमार ठाकुर ने दो वार्डों से पेश की दावेदारी

2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

राजधानी में जनवरी से लागू : होगी पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था, बढ़ते अपराधों पर लगेगी लगाम

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 6, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली एक जनवरी से लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर सरकार और PHQ दोनों स्तरों पर मंथन जारी है।। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और पुराने पुलिस मुख्यालय को पुलिस आयुक्त कार्यालय बनाया जाएगा। ADG/IG रैंक के अधिकारी को कमिश्नर का दायित्व दिया जाएगा और व्यवस्था के लिए 62 अफसर-कर्मियों का नया सेटअप होगा।

बता दें कि, कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, इसके लागू होने से बढ़ते अपराध पर अंकुश और तेज कार्रवाई होगी। इसकाे साथ ही गृह विभाग जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी कर सकता है। रायपुर के अलावा, बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू की जाएगी।

वहीं कहा जा रहा है कि, आने वाले दिनों में DGP कॉन्फ्रेंस के बाद IG और SP स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिल सकता है, ताकि कमिश्नरेट के लिए आवश्यक प्रशासनिक ढांचा तैयार किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें