Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…..

राज्य शासन ने की बड़ी कार्रवाई, सहायक संचालक को किया निलंबित, देखें आदेश…..

सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी मृतक की पत्नी

, संस्कृति और स्वाभिमान का पर्व” – मंत्री राजवाड़े

WhatsApp पर दिवाली बोनस का मैसेज वायरल, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CRIME NEWS: पुलिस की बोलेरो लेकर फरार हुआ चोर, : मोबाइल से ऐसे पहुंची पुलिस

Jagbhan Yadav

Tue, Apr 28, 2026

अंबिकापुर। अंबिकापुर में कोतवाली पुलिस की बोलेरो वाहन लेकर फरार हुए शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे थाना स्टाफ के साथ सत्तीपारा क्षेत्र में गांजा की रेड करने गए थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस की बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम ने तुरंत तलाश शुरू की और राम मंदिर के पास से चोरी हुई बोलेरो वाहन बरामद कर ली। बताया गया कि प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल बोलेरो में छूट गया था, जिसके मोबाइल नंबर के आधार पर वाहन को ट्रेस किया गया और आरोपी तक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शातिर चोर मुकेश नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से बोलेरो वाहन और उसकी चाबी भी बरामद कर ली गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें