Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: इस साल खुलेंगे 9 नए साइबर थाने:5 साल में सभी जिलों में खुल जाएंगे; टीआई व एसआई की होगी पोस्टिंग

Jagbhan Yadav

Wed, Jul 23, 2025

इस साल खुलेंगे 9 नए साइबर थाने:5 साल में सभी जिलों में खुल जाएंगे; टीआई व एसआई की होगी पोस्टिंग

पिछले एक साल में प्रदेशभर में साइबर फ्रॉड के जरिए 107 करोड़ की ठगी हुई है। ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ही प्रदेश के सभी जिले में साइबर थाने खोले जा रहे हैं। इस साल महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी, जांजगीर-चांपा और जशपुर में साइबर थाने खुल जाएंगे।

इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। वहीं पिछले बजट में सरकार ने रायगढ़, कोरबा, कवर्धा, राजनांदगांव में भी साइबर थाना खोलने की घोषणा की थी। इन थानों के खुलते ही राज्य में 15 साइबर थाने हो जाएंगे। यही नहीं आने वाले 5 सालों में सरकार प्रदेश के सभी जिलों में एक साइबर थाना खोलने की तैयारी में है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर में रेंज साइबर थाना है। वह रायपुर जिले का साइबर थाना हो जाएगा। क्योंकि शासन ने महासमुंद, बलौदाबाजार और धमतरी में साइबर थाने की मंजूरी दी है। रायपुर रेंज में सिर्फ गरियाबंद बच जाएगा, जहां साइबर थाना नहीं होगा। गरियाबंद के मामलों की विवेचना रायपुर से ही होगी। आने वाले समय में वहां भी साइबर थाना खोला जाएगा।

हविभाग ने साइबर थाने के लिए 10-10 लोगों का सेटअप मंजूर किया है। इसमें एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार, पांच सिपाही शामिल हैं। आने वाले समय में टीम बढ़ाई जाएगी। रेंज मुख्यालय में डीएसपी रैंक के अधिकारी की पोस्टिंग होगी। एसआई और एएसआई की संख्या बढ़ाई जाएगी। राज्य में अभी 975 एसआई की भर्ती हुई है। इनकी ट्रेनिंग चल रही है। सरकार इसमें से 100 एसआई को राज्य के अलग-अलग साइबर थानों में पोस्टिंग देगी।

साइबर कैडर में होगी पोस्टिंग: राज्य बनने के 25 साल में साइबर कैडर में सिर्फ तीन लोगों की भर्ती हुई है। कुछ अधिकारियों ने प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए कंप्यूटर कैडर वाले को इसमें प्रमोशन दे दिया है। अधिकारियों का दावा है कि टीआई से प्रमोट हुए डीएसपी और नए भर्ती एसआई को साइबर कैडर में नियुक्त किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें