Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

शरीर पर चोटों के निशान, मचा हड़कंप……

चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता : साय

भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

BREAKING : सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान धंसी मिट्टी, : तीन मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप

Jagbhan Yadav

Wed, May 13, 2026

बालोद। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां दल्लीराजहरा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी के सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूरों के दबने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, लगभग 10 फीट गहरी खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का मलबा गिर गया, जिससे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो पुरुष किशुन कुमार, राकेश कुमार और एक महिला बैशाखिन की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जेसीबी की मदद से की जा रही है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस व प्रशासन की टीम पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। यह मामला दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र का है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के गहरी खुदाई में काम कराया जा रहा था, जिसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें