Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय….

सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 08 से 13 जनवरी 2024 तक कुम्हारी ओवर ब्रिज से आवागमन पूर्णतः रहेगा प्रतिबंधित, जाम से बचने वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का करें प्रयोग

भिलाई। वर्तमान में कुम्हारी ओवर ब्रिज के दुर्ग से रायपुर मार्ग निर्माणाधीन कार्य एवं लोड टेस्टिंग कार्य कल दिनांक 08 जनवरी से प्रारंभ किया जावेगा इस हेतु रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चालको के लिए ओवर ब्रिज मार्ग सभी वाहन चालको के लिए आगामी 06 दिनो के लिए पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रायपुर दुर्ग आने-जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन (कार, जीप, सूमो, माल वाहक आदि) एवं दो पहिया वाहन चालक निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें:-

01- चरोदा क्षेत्र के नागरिकगण रायपुर आने-जाने के लिए रायल खालसा ढाबा से ग्राम उरला-ग्राम कुरूदडीह,-ग्राम पाहंदा से अमलेश्वर होकर महादेव घाट मार्ग का उपयोग करें।

02- खुर्सीपार एवं पुरानी भिलाई के आमजन रायपुर आने-जाने के लिए सिरसा गेट चौक से ग्राम सिरसा कला से मोतीपुर से अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें।

03- इसी प्रकार दुर्ग, सेक्टर एरिया, नेहरू नगर, सुपेला एवं पावर हाउस के रहवासी रायपुर आने-जाने के लिए नेवई-उतई- फुण्डा-मोतीपुर से अमलेश्वर होकर रायपुरा चौक मार्ग का उपयोग करें।

अपील:- यातायात पुलिस दुर्ग (दुर्ग-भिलाई) के आम नागरिको से अपील करती है कि रायपुर आना-जाना करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा दिये गये अपने-अपने क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे और अपना समय एवं ईधन दोनो का बचत करें और जाम की स्थिति से बचे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें