Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से : प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट….

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 2, 2025

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य करने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे क्षेत्रों में सेवा देते समय अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहते हुए त्वरित, जिम्मेदार और संवेदनशील तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आईजी श्री अजय यादव, एसपी श्री अभिषेक पल्लव, एएसपी श्री पंकज शुक्ला तथा प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी श्री आदित्य कुमार, श्रीमती अंशिका जैन, श्री प्रतिक दादा साहेब और श्रीमती मानषी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें