Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

, देशवासियों से बोले- अब ये करना होगा

PF का पैसा! करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

मोदी का फोन, सरकार गठन पर दी बधाई

दर्दनाक हादसे में दो ग्रामीणों की मौत

लगाया लाखों का चूना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, : दर्दनाक हादसे में दो ग्रामीणों की मौत

Jagbhan Yadav

Mon, May 11, 2026

 

रायगढ़। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा में दो ग्रामीणों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि लैलूंगा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम भेड़ीमुड़ा निवासी 40 वर्षीय अलेश भगत शनिवार सुबह गांव के महादेव भगत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत जोताई करने गया हुआ था। दोनों ग्रामीण दोपहर तक खेत में काम करने के बाद दोपहर के वक्त घर लौट रहे थे। वापसी के दौरान ट्रैक्टर महादेव भगत चला रहा था

बताया जा रहा है कि रास्ते में ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मामले में मृतक के रिश्तेदार अंकित भगत की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें