Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

शरीर पर चोटों के निशान, मचा हड़कंप……

चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता : साय

भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : आकाशीय बिजली का कहर : जलाशय किनारे बैठे दो युवकों की मौत, एक घायल

Jagbhan Yadav

Sat, May 9, 2026

राजनांदगांव।   राजनांदगांव जिले के सोमनी क्षेत्र में शनिवार शाम तेज बारिश और गरज-चमक के बीच बड़ा हादसा हो गया। जलाशय के समीप बैठे तीन युवकों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में नीलकमल निषाद (18 वर्ष) और डोमेश बघेल (19 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद लोकेश बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मौसम विभाग ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें