Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कहा- शांति और विकास के नए उजाले की ओर बढ़ रहा बस्तर

, पति और बेटे के बाद पत्नी की भी मौत

नौकरी का बड़ा मौका! छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में इतने पदों पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू……

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विशेष सहायक को हटाया, ब्रजेश वाजपेयी की नई पदस्थापना, देखिए आदेश…

धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी पर एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त, 4 कर्मचारियों से होगी लाखों की वसूली…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

प्रदेश में अगले तीन दिन भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, अलर्ट जा : प्रदेश में अगले तीन दिन भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, अलर्ट जारी…

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 11, 2025

छत्तीसगढ़ :– मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी रायपुर सहित राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में अलर्ट
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, जगदलपुर, कांकेर, धमतरी, अंबिकापुर, दंतेवाड़ा और बलौदा बाजार समेत कुल 30 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। इन इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा के साथ तेज गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

अब तक कितनी हुई बारिश?
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। दुर्ग में सबसे अधिक 58.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। अक्टूबर माह में अब तक सामान्य से 109% अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं, 1 जून से 30 सितंबर के बीच 1167.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

पिछले 24 घंटे में प्रमुख शहरों का तापमान
पिछले एक दिन में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
रायपुर में अधिकतम तापमान 31.4°C और न्यूनतम 22.8°C रहा।
बिलासपुर में अधिकतम 31.0°C और न्यूनतम 24.4°C दर्ज किया गया।
अंबिकापुर में अधिकतम 30.2°C और न्यूनतम 20.6°C रहा।
दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.2°C और न्यूनतम 20.8°C रहा।
जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 22.6°C दर्ज किया गया।

बिजली गिरने से बचाव के उपाय:
जब बादल गरजें, खुले मैदान में जाने से बचें।

तालाब, नदी या जल स्रोतों से दूर रहें।

पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।

धातु की चीजें (जैसे चेन, सिक्के, चाबी) जेब में न रखें।

Tags :

chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindi news india RaipurToday latest newsToday news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें