Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!

और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मिला राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल बना लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरने के आसार

Jagbhan Yadav

Tue, Mar 31, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना है।

4 अप्रैल तक बना रहेगा ऐसा मौसम

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले 4 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। सोमवार को रायपुर में पारा 40.5°C तक पहुंच गया था, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा है। हालांकि, बस्तर और बिलासपुर के कुछ इलाकों में हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे वहां के लोगों को सुकून मिला है।

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, इस समय हवा के चक्रवात और द्रोणिका की सक्रियता बनी हुई है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा तक एक मौसमी सिस्टम बना हुआ है। इसके प्रभाव से 31 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा, अंधड़ और वज्रपात की आशंका है।

राजधानी रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन शाम तक मौसम बदल सकता है। शहर का अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें