Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

पढ़ाई को मिली नई राह

किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव

वन संरक्षण और पर्यटन से रोजगार तक की झलक

प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Jagbhan Yadav

Thu, Jun 4, 2026

छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से प्रदेशभर में मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भारतीय मौसम विभाग की नाउकास्ट चेतावनी के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों में दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में सबसे ज्यादा 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कोरबा और पेंड्रा रोड में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा। राजधानी रायपुर में भी आंशिक बादल, गरज-चमक, बारिश और अंधड़ के संकेत दिए गए हैं। मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि खुले में रखी फसलें बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित हो सकती हैं। लोगों से पेड़ों के नीचे खड़े न होने, जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने और बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने की अपील की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें