Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा

राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति

, नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों को जारी किए 164.65 करोड़ रुपए

डिजिटल व्यवस्था से घर के पास मिल रहीं सुविधाएं

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jagbhan Yadav

Sat, Jun 27, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में तीन अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इसके चलते अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में भी पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं गरज-चमक के दौरान वज्रपात की घटनाएं भी होने की आशंका है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आएगी और खरीफ फसलों की बुआई में मददगार साबित होगी। हालांकि लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें