Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

CM साय हितग्राही महिलाओं के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहे सौदागर

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मौसम मारेगा पलटी, बारिश को लेकर IMD ने किया अलर्ट : पढ़ें दूसरे राज्यों का हाल

Jagbhan Yadav

Mon, Feb 26, 2024

नईदिल्ली (ए)। उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में लगातार हो रहे हिमपात से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। उत्तराखंड उच्च पर्वतीय इलाकों में कई दिन से हो रही बर्फबारी के कारण ज्यादा इलाकों में तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। हालांकि, निचले क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मगर पहाड़ से मैदान तक सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है।

फरवरी के अंतिम सप्ताह में पांच साल बाद पारा छह डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहा है। बता दें कि इससे पूर्व वर्ष 2019 में दून में न्यूनतम तापमान फरवरी के अंतिम सप्ताह में इतना कम दर्ज किया गया है। चारधाम समेत ऊंचाई वाले तमाम इलाकों में कई गांव बर्फ से ढक गए हैं और कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हैं।

दिल्ली में बूंदाबांदी से बदलेगा मौसम

पहाड़ों में बर्फबारी का असर दिल्ली में भी दिखाई दिया। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा सोमवार रात दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार 29 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इस वजह से दो मार्च को दिल्ली में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की वर्षा के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

पांचवें दिन भी चीन सीमा का संपर्क भंग

उत्तराखंड में चीन सीमा से संपर्क पांचवें दिन भी भंग रहा। व्यास और दारमा मार्ग भारी हिमपात के कारण बंद हैं। बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से मार्ग खोले जाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उच्च हिमालय में लगातार हो रहे हिमपात के कारण मार्ग खोल पाना चुनौती बना है।

लाहुल स्पीति में हिमस्खलन की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। इसका प्रभाव दो मार्च तक रहने की उम्मीद है। इस दौरान लाहुल स्पीति में कई स्थानों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इससे चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि रविवार को धूप खिली रही। सोमवार को आंधी चलने के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

रोहतांग सहित कई अन्य जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है, शीतलहर भी तेज हो सकती है।

हिमाचल में कई जगह तापमान जमाव बिंदु से नीचे

प्रदेश में कई जगह न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। कुकमसेरी में -13.9, केलंग में -11.7, कल्पा में -7.2, नारकंडा में -4.0, कुफरी में -2.6, डलहौजी में -2.5, भरमौर में -2.3, रिकांगपिओ में -2.3, मंडी में -2.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

दो-तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट होने की आशंका है। कश्मीर में आज से फिर बर्फबारी कश्मीर में रविवार को कई जगहों पर हल्की बर्फबारी और वर्षा से तापमान में फिर गिरावट आई है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम में दिनभर बर्फबारी रुक-रुक जारी रही। जबकि मैदानों में वर्षा होती रही। वहीं, जम्मू में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 से जम्मू-कश्मीर में हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें