Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ

पीट-पीटकर किया लहूलुहान...इस वजह से दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

युवक की लाश, हत्या या फिर….इलाके में सनसनी

खोलते ही उड़ गए सबके होश, फिर जो हुआ…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जहां भूपेश वहां कांग्रेस की दुर्दशा तय है : अरुण साव : जहां भूपेश वहां कांग्रेस की दुर्दशा तय है : अरुण साव

रायपुर. कांग्रेस समर्थक के विवादित जातिसूचक पोस्ट पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, रायपुर ग्रामीण विधायक ने मामले की शिकायत थाने में की है. सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का अधिकार किसी को नहीं है. छत्तीसगढ़ भाईचारा का प्रदेश है, इसे बिगाड़ने का हक किसी को नहीं है. बता दें कि ‘भूपेश है तो भरोसा है’ नामक फेसबुक ID से जातिसूचक और निंदनीय पोस्ट की गई है. इस मामले की शिकायत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सिविल लाइन थाने में की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. भाजपा विधायक मोतीलाल साहू और शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा था. इस दौरान बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस समर्थकों के पोस्ट से साहू समाज और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपमान हुआ है. पुलिस से फेसबुक ID ब्लॉक कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है.

छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. इस पर डिप्टी सीएम साव ने कहा, स्थापना दिवस हमारे लिए गर्व का क्षण है. इस बार राज्योत्सव इसलिए भी खास है, क्योंकि यह रजत जयंती वर्ष है. पीएम मोदी का आना अत्यंत महत्वपूर्ण है, उनका आशीर्वाद हम सभी को मिलेगा. दिनभर उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. पीएम मोदी सत्य साईं हॉस्पिटल विजिट करेंगे. ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के नवीन भवन और विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे. ट्राइबल म्यूजियम का भी लोकार्पण करेंगे. शाम को राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे. लाखों की संख्या में लोग सुदूर अंचलों से भी पीएम मोदी को सुनने आएंगे. बिहार चुनाव पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, कांग्रेस की स्थिति बिहार में सब जानते हैं. वे क्षेत्रीय दल के एक छोटे सहयोगी दल के रूप में चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस के अंदरूनी झगड़े और कमजोर नेतृत्व की वजह से वहां कांग्रेस की दुर्दशा तय है.

Tags :

जहां भूपेश वहां कांग्रेस की दुर्दशा तय है अरुण साव कांग्रेस बीजेपी भूपेश बघेल WHEREVER THERE IS BHUPESH THE PLIGHT OF CONGRESS IS CERTAIN ARUN SAW CONGRESS BJP BHUPESH BAGHEL

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें