Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत

PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर बीजेपी दफ्तर : में वीबी जी राम जी योजना पर कार्यशाला का आयोजन आज

Jagbhan Yadav

Sun, Jan 11, 2026

रायपुर. केंद्र सरकार की वीबी जी राम जी योजना को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर प्रदेश संगठन ने भी प्रदेशभर में इस योजना को लेकर जन जागरण चलाने का फैसला किया है. जनवरी में पूरे माह प्रदेश में आयोजन होंगे. प्रदेशभर में होने वाले सम्मेलनों में जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा नेता शामिल होंगे, वहीं भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी सम्मेलनों के लिए आएंगे. कब कहां सम्मेलन होंगे, इसका फैसला रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली कार्यशाला में होगा. केंद्र सरकार ने मनेरगा के स्थान पर अब वीबी जी राम जी योजना प्रारंभ की है.

इसको लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. इस योजना का विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है. ऐसे में अब भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने इस योजना को लेकर देश के सभी राज्यों में जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है. राज्यों में इसके लिए टीम भी बनाई गई है. छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश टोली का गठन किया गया है. इसका प्रदेश संयोजक प्रदेश भाजपा के महामंत्री यशवंत जैन को बनाया गया है. इसी के साथ सदस्य भी बनाए गए हैं.

11 जनवरी को सुबह 10 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला होगी. इसमें प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन मिलेगा. पवन साय इस समय बंगाल के दौरे पर हैं, उनको वहां पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने 56 विधानसभाओं का जिम्मा मिला है. ऐसे में पवन साय कार्यशाला में बंगाल से ऑनलाइन जुड़ेंगे. इस कार्यशाला में सभी जिलाध्यक्ष, संभाग और जिलों के प्रभारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, सहकारी बैंकों के अध्यक्षों को बुलाया गया है. इस कार्यशाला में सम्मेलनों की रूपरेखा तय होगी.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें