Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

जानें अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल का समय सहित संपूर्ण पंचांग

आज 7 अगस्त को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

प्रयागराज से बिलासपुर जाने के दौरान : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Jagbhan Yadav

Mon, May 11, 2026

कवर्धा। इलाहाबाद से बिलासपुर जा रही एक यात्री बस में सफर के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड$कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बस को तत्काल पंडरिया थाना लाया गया, जहां से युवक को अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक इलाहाबाद से बिलासपुर जाने के लिए बस में सवार हुआ था। यात्रा के दौरान वह अपनी सीट पर बैठा हुआ था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने लगीं। काफी समय तक युवक के नहीं हिलने-डुलने पर बस कर्मियों और यात्रियों को संदेह हुआ। इसके बाद उसकी स्थिति की जांच की गई, जिसमें युवक अचेत अवस्था में मिला। स्थिति गंभीर देख चालक और परिचालक ने बिना देर किए बस को पंडरिया थाना पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक के पास से कोई स्पष्ट पहचान संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पंडरिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा बस में सफर कर रहे यात्रियों और बस कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें