BREAKING : भाजपा ने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारियों : सहप्रभारियों और जिला संयोजकों, सह संयोजकों की घोषणा की,
Mon, Mar 9, 2026
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारियों एवं सहप्रभारियों के साथ-साथ जिला संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और प्रदेश में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।
देखें पूरी लिस्ट
CG : मेडिकल कॉलेज परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Mon, Mar 9, 2026
कोरबा।
कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के बाहरी हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई। काले धुएं का गुबार देख अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के बाहरी परिसर में भारी मात्रा में सूखे पत्ते जमा थे। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति की शरारत या जलती हुई वस्तु फेंकने के कारण इन पत्तों ने आग पकड़ ली। गर्मी और हवा के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और अस्पताल की मुख्य इमारतों की ओर बढ़ने लगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बिना देरी किए फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि आग अस्पताल के वार्डों तक नहीं पहुंची, वरना भारी जन-धन की हानि हो सकती थी।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह किसी बाहरी व्यक्ति या शरारती तत्व की हरकत है। उन्होंने बताया कि सूखे पत्तों के कारण आग ने तेजी पकड़ी थी।