: कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मानित…
Sat, Jan 25, 2025
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मानित…
दुर्ग । निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य के लिये दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को सम्मनित किया गया। आज इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर में मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त श्री अजय सिंह ने कलेक्टर सुश्री चौधरी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र में सबसे
महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। मतदाताओं की निर्वाचन में जितनी अधिक संख्या में सहभागिता रहेगी उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि कराने में सफलता हासिल की थी। इसके लिए उन्हें उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर सुश्री छाया साहू को भी मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उत्कृष्ट संपादन के लिये सम्मानित किया गया है।
: CM विष्णुदेव साय के निवास पहुंचे बाबा रामदेव
Sat, Jan 25, 2025
रायपुर। CM विष्णुदेव साय के निवास बाबा रामदेव पहुंच है, मुलाकात की फोटो शेयर कर सीएम साय ने कहा, आज मुख्यमंत्री निवास में विश्व प्रसिद्ध योगगुरु पूज्य बाबा रामदेव जी का शुभागमन हुआ। इस सुअवसर पर उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूर्वं सीएम से भी मिले - डॉ रमन सिंह ने कहा, आज निवास स्थान स्पीकर हाउस, शंकर नगर, रायपुर में योगऋषि स्वामी से शिष्टाचार भेंट का अवसर प्राप्त हुआ। इस मौके बाबा रामदेव जी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और योग के साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत और सार्थक संवाद किया
: भिलाई में भविष्य निधि कार्यालय खोलने की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन
Sat, Jan 25, 2025
भिलाई में भविष्य निधि कार्यालय खोलने की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन
भिलाई। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है जहां पर लाखों की संख्या में श्रमिक कार्य करते हैं। उनके भविष्य निधि का पैसा भविष्य निधि कार्यालय रायपुर में जमा होता है। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत नियमित कर्मचारी भी अपने पेंशन के लिए भविष्य निधि कार्यालय रायपुर जाते हैं। भविष्य निधि कार्यालय दुर्ग जिले में न होने से यहां के श्रमिकों को अपने भविष्य निधि के खाते के संचालन एवं पेंशन के लिए बहुत परेशानी उठाना पड़ता है।
रायपुर भविष्य निधि कार्यालय जाने के लिए उन्हें छुट्टी लेना पड़ता है। कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए पहले भी भविष्य निधि कार्यालय की शाखा भिलाई में खोलने की मांग की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। श्रमिकों की परेशानियों को देखते हुए भिलाई इस्पात मजदूर संघ के उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, संयुक्त महामंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी और अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर दुर्ग सांसद विजय बघेल को ज्ञापन देकर उनसे भविष्य निधि कार्यालय की एक शाखा भिलाई में जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की। सांसद विजय बघेल ने इस मांग को जायज बताते हुए दुर्ग जिले में जल्द भविष्य निधि कार्यालय की शाखा खुले उसके लिए सार्थक प्रयास करने की बात कही।