: रतनपुर महामाया मंदिर परिसर की बदलेगी तस्वीर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर होगा विकसित
Thu, Jan 23, 2025
बिलासपुर।
बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर की तस्वीर जल्द बदलने वाली है. इसे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. केंद्रीय एजेंसी द्वारा बनाई गई 150 करोड़ की योजना के क्रियान्वित होने पर मंदिर परिसर का पूरी तरह कायाकल्प हो जाएगा. यह भी पढ़ें : गरियाबंद मुठभेड़ में 25 लाख का ईनामी नक्सली गुड्डू और उसकी पत्नी अंजू भी ढेर, आईजी आज करेंगे जवानों से मुलाकात
रतनपुर में विराजमान मां महामाया के प्रति देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा है. लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर को 150 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जाएगा. इस परियोजना का उद्देश्य मंदिर परिसर को काशी और उज्जैन की तर्ज पर विकसित करना है.
कॉरिडोर में श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रवेश द्वार, सुगम आवागमन, आधुनिक पेयजल, शौचालय, पार्किंग और पर्यटकों के ठहरने की सुविधा शामिल होगी. इसके साथ ही मंदिर परिसर का सुंदरीकरण और प्रकाश व्यवस्था भी होगी.
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक
केंद्रीय शहरी एवं आवास राज्य मंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में परियोजना की योजना पर चर्चा की गई. राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (NBCC) इस प्रोजेक्ट की निगरानी करेगा. इस परियोजना से न केवल रतनपुर को धार्मिक पर्यटन में नई पहचान मिलेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिलेगी.
राजा रत्नदेव प्रथम से जुड़ा है नगर का इतिहास
बिलासपुर-कोरबा मुख्य मार्ग पर स्थित रतनपुर नगर आदिशक्ति मां महामाया देवी का दिव्य धाम है. इस नगरी का गौरवशाली इतिहास राजा रत्नदेव प्रथम से जुड़ा है, जिन्होंने इसे अपनी राजधानी के रूप में स्थापित किया था. यहां स्थित महामाया मंदिर का प्राचीन वैभव और धार्मिक महत्त्व इसे देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनाता है. हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्त और पर्यटक यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं. कॉरिडोर बनने पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
धार्मिक पर्यटन के मानचित्र में मिलेगी नई पहचान
मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि महामाया मंदिर कॉरिडोर छत्तीसगढ़ को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान देगा. यह परियोजना न केवल आस्था का प्रतीक बनेगी, बल्कि राज्य के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में भी सहायक होगी.
: Chhattisgarh : ठंड की विदाई!, गर्मी बढ़ने के आसार
Thu, Jan 23, 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ की तो बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। नमी की वजह से दिन का पारा सामान्य से अधिक देखने को मिली। प्रदेश में अब गर्मी बढ़ने लगी है। रायपुर-बिलासपुर में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। दुर्ग-अंबिकापुर में रात को हल्की ठंड का एहसास हुआ। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार है।
यह भी पढ़े उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है. यहां कभी कोहरा, कभी बारिश तो कभी शीतलहर से परेशान हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर में पिछले चार दिनों से मार्च की तरह गर्मी का एहसास हुआ। दिनभर तेज धूप होने से अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक था। लेकिन, बुधवार रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
: छत्तीसगढ़, जन-धन खाता में करोड़ों का लेन-देन! चकित हुए लोग!
Thu, Jan 23, 2025
रायपुर। घर में टाइल्स लगाने वाले एक मजदूर के बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपए के लेने-देन करने का एक दिलचस्प माजरा सामने आया है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से मजदूर जो घरों में टाइल्स लगाने का काम करता है। जिसके जन-धन बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसे देख पुलिस भी चकरा गई है।
बताया जा रहा है, अब ये पैसा इस मजदूर के खाते में कैसे आया और किसे भेजा जा रहा था, यह जानने के लिए साइबर पुलिस (Police) ने युवक को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही, 7 अन्य युवाओं को भी भारी भरकम ट्रांजेक्शन की वजह से हिरासत में लेकर रायपुर में पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इन युवकों पर अवैध रूप से बैंक खाते उपलब्ध कराने और उनमें भारी मात्रा में लेनदेन करने का आरोप है। पुलिस (Police) को जानकारी
मिली
थी कि इन खातों का उपयोग सट्टेबाजी और जुए के पैसों के लेनदेन के लिए किया जा रहा था। साइबर पुलिस ने उन खातों पर विशेष निगरानी रखी, जिनमें अत्यधिक ट्रांजेक्शन हो रहे थे, और संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।
Jan Dhan Account
पुलिस (Police) ने उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है, जो अवैध रूप से बैंक खाते उपलब्ध कराने में शामिल पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि महादेव सट्टा और अन्य ऑनलाइन जुआ नेटवर्क को खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद डोंगरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर ऑनलाइन जुआ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।