: दो ईनामी नक्सली समेत 3 माओवादी गिरफ्तार
Sun, Jan 19, 2025
सुकमा.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्र में पुलिस ने 2 ईनामी नक्सली समेत कुल 3 माओवादियों को धर दबोचा है. गिरफ्तार नक्सलियों में से 1 नक्सली पर 2 लाख रुपये और 1 नक्सली पर 1 लाख रुपये का इनाम था. गिरफ्तार नक्सली साल 2024 में दुलेड़ के पास हुए एक पीकअप वाहन लूटपाट और वाहन में आग लगाने की घटना में शामिल थे. चिंतागुफा पुलिस बल और डीआरजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण बस्तर डिवीजन के नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे उन्मूलन अभियान के तहत, 16 जनवरी 2025 को थाना चिंतागुफा से जिला बल और डीआरजी की संयुक्त पार्टी दुलेड़, मेटागुड़ा, एर्रनपल्ली और आसपास के जंगल क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान, दुलेड़ के जंगल क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया, जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा, जो बाद में नक्सली निकले.
पुलिस की पूछताछ में नक्सलियों ने बताया वे दुलेड़ में पीकअप वाहन से लूटपाट आगजनी घटना समेत जिले में हुई अन्य नक्सली घटनाओं में भी शामिल थे. इस घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में पहले ही अपराध क्रमांक 03/2024 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था.
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान इस प्रकार हुई
मड़कम नंदा (ईनामी 2 लाख रुपये), कृषि टीम सदस्य, निवासी मड़पे, थाना चिंतागुफा, जिला सुकमा
कवासी लखमा (ईनामी 1 लाख रुपये), जनताना सरकार सदस्य, निवासी कंचाल, थाना पामेड़, जिला बीजापुर
मड़कम नंदा (ईनामी 1 लाख रुपये), डीएकेएमएस अध्यक्ष, निवासी कंचाल, थाना पामेड़, जिला बीजापुर
16 जनवरी 2025 को इन्हें गिरफ्तार कर 17 जनवरी 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
: कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- जनता के हित में और नगर के विकास पर होगा घोषणा पत्र
Sun, Jan 19, 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि जनता के हित में और नगर के विकास पर घोषणा पत्र होगा. समय से पहले घोषणा पत्र तैयार करेंगे.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी की घोषणा पत्र समिति की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा की. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्र जनता जिस तरीके से विकास चाहती है, वैसे घोषणा पत्र रहेगा. बहुत से मुद्दों को लेकर शानदार घोषणा पत्र होगा. आने वाले समय में कमेटी और बैठक करेगी. घोषणा पत्र तैयार करके हम जनता के बीच में जाएंगे.
वहीं साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को लेकर लिए गए फैसलों पर बैज ने कहा कि किसानों को भरोसा नहीं है. अगर राशि देनी है तो तत्काल क्यों नहीं दे रहे हैं. ये सिर्फ चुनाव को देखते हुए भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. वहीं अतिशेष धान की नीलामी पर कहा कि पहले तो दावा करते थे, फिर नीलामी क्यों किया जा रहा है. केंद्र और राज्य के बीच स्थित ठीक नहीं है. इसलिए नीलामी कर रहे हैं.
: प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sun, Jan 19, 2025
कुम्हारी। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के नगर आगमन पर कुम्हारी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा टोल प्लाजा के पास हार, गुलाब और ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।
किरण सिंहदेव के नगर आगमन पर समस्त कुम्हारी भाजपा कार्यकर्ताओं में गर्मजोशी देखी गई ।
स्वागत करने वालों में कुम्हारी भाजपा मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, रामकुमार सोनी, अशोक दीवान, राकेश पाण्डेय, माखन कोसरिया, पन्नालाल साहू, मिथलेश यादव ,दीपक चतुर्वेदी, राजू निषाद, लोकेश साहू, अनुराग गुप्ता, पी एन दुबे, राजकुमार सिंह, आलोक दुबे, बिसेलाल साहू, ओंकार मारकंडे पार्षद, अश्वनी देशलहरे, तिलक परिहार, पुरणेंद्र साहू, ओमेंद्र साहू, पंकज वर्मा, प्रणव श्रीवास्तव, सुजीत यादव, वीरू सिंह, कैलाश सोनकर, विकास सोनकर, श्रीमती मीना वर्मा, रागिनी निषाद, तृप्ति चन्द्राकर, इंदिरा कोसरिया, बबीता साहू, कंचनलता चन्द्राकर, गीता निर्मलकर, शकुन खैरवार, सुनीता कुर्रे, जूली सिंह एवं राधा ठाकरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।