: मुरारी लाल साव समाज गौरव से सम्मानित हुए
Tue, Aug 13, 2024
मुरारी लाल साव समाज गौरव से सम्मानित हुएकुम्हारी : नगर के लब्ध प्रतिष्ठित सेवा निवृत शिक्षक एवं समाज के विभिन्न पदों पर रहकर सामाजिक सेवा करने वाले श्री मुरारी लाल साव को विगत 11अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय साहू अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री अरुण साव उप मुख्य मंत्री द्वारा ने
"समाज गौरव "से सम्मानित किया l विगत तीस वर्षो से उन्होंनेइकाई परिक्षेत्र तहसील एवं जिला संगठन के अलग पदों में रहकर समाज में अग्रणी योगदान किया है l वर्तमान में वे तहसील साहू संघ धमधा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं l शासकीय सेवा करते हुए गोढ़ी परिक्षेत्र के अध्यक्ष पद पर रहकर परिक्षेत्र समाज सदन एवं मंगल भवन निर्माण करवाया l
शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य उन्होंने किया l प्रतिष्ठित साहित्यकार भी हैं
उनकी कई कृतियाँ प्रकाशित हुई हैं l दूरदर्शन,आकाशवाणी रायपुर से कई कहानियो एवं कविताओं का प्रसारण हुआ हैl11अगस्त को प्रदेश साहू संघ के साहू अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का ऐतिहासिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी के मुख्य आतिथ्य में गरिमामयी ढंग से यह भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ l
उक्त कार्यक्रम में मुझे "समाज गौरव " के सम्मान से सम्मानित किया गया l मेरी दीर्घ समाज सेवा शिक्षा तथा साहित्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रदान किया गया l प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल सिँह की अध्यक्षता में समाज के विधायकों तथा प्रदेश भर के सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्तिथि सुनिश्चित रही lप्रदेश संयोजक इंजीनियर. यशवंत डॉ नारायण साहू दुर्ग संभाग प्रभारी श्री बेनूराम साहू जी डॉ घनश्याम साहू तथा समस्त आयोजक टीम की अथक मेहनत का परिणाम सार्थक एवं सफल सिद्ध हुआ l
उन्हें हार्दिक शुभकामनायें देते हुए ह्रदय से साधुवाद प्रेषित करता हूँ l
तहसील साहू संघ धमधा के अध्यक्ष श्री श्यामलाल साहू जी सहित अपने सभी पदाधिकारि
: युवा पीढ़ी जानेंगे भारत के महान वैज्ञानिकों के उत्कृष्ठ शोध: वाजपेयी
Fri, Aug 9, 2024
युवा पीढ़ी जानेंगे भारत के महान वैज्ञानिकों के उत्कृष्ठ शोध: वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय विज्ञान की विशेषता पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई इस अवसर पर विज्ञान भारती की एक नई विंग की भी स्थापना की गई है, जिसका उद्देश्य विज्ञान में युवाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें रिसर्च के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के संयोजक डा.तरुणधर दीवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर।
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय विज्ञान की विशेषता पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा में भारतीयता की झलक स्पष्ट हो रही है। इसमें भारतीय विज्ञान, परंपरा, और दर्शन को प्रमुखता दी गई है, जिससे भारत का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारत के महान वैज्ञानिकों, जैसे आर्यभट्ट, कणाद और सुश्रुत द्वारा किए गए उत्कृष्ट शोध कार्यों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह संयोजक प्रमोद रामदास ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय विज्ञान और इसकी विरासत पूरी दुनिया को दिशा देने में सक्षम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शोध के क्षेत्र में भारतीय दृष्टिकोण को प्रमुखता दी जानी चाहिए, ताकि भारत का स्वाभिमान बढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से भारतीय विज्ञान और पूर्व के शोध कार्यों को और बढ़ावा मिलेगा।
दीक्षा को लेकर नए सिरे से तैयारी
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने एक दिन पहले कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। विश्वविद्यालय की उन्नति और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। आगामी होने वाले दीक्षा समारोह की तिथि एवं मेधावियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधि की जानकारी दी। जिसके बाद नए सिरे से समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है।
: जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग के द्वारा उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम एवं विभागीय कार्य की समीक्षा
Sun, Jul 28, 2024
पाटन,,, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा दुर्ग एवं जिला साक्षरता नोडल की अध्यक्षता में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आडीटोरियम हाल पाटन में रखा गया l जिसमें विकासखंड साक्षरता प्राधिकरण पाटन को 11000 असाक्षर सर्वे का लक्ष्य प्राप्त करने तथा उल्लास ऐप में ऑनलाईन इंट्री में आ रही समस्याओं के विषय में व्यापक चर्चा हुईl भारत सरकार के द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को आधार मानते हुए 15 वर्ष या उससे अधिक आयु असाक्षर लोगों को साक्षर करना है।
इसके पांच श्रेणियां के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता (पढ़ना,लिखना व अंकज्ञान), महत्वपूर्ण जीवन कौशल (डिजिटल, वित्तीय ,कानूनी,पर्यावरणी साक्षरता व अन्य विषय में जागरूक करना), व्यावसायिक कौशल एवं सतत शिक्षा, इत्यादि प्रदान करते हुए साक्षर करना हैlइन असाक्षरों का चिन्हांकन कार्य के लिए सर्वेयर शिक्षक के साथ-साथ कक्षा 9वी से 12वीं तक के बच्चों को प्रोजेक्ट कार्य के रुप मैं अपने आसपास रहने वाले असाक्षरों की उल्लास नोडल के मार्गदर्शन में जानकारी एकत्रित की जानी हैं, जिससे कि बोर्ड परीक्षा में उल्लास प्रशस्ति पत्र के आधार पर उन्हें बोनस अंक प्राप्त हो सके l जिला साक्षरता नोडल पुष्पा पुरुषोत्तम जी के द्वारा प्रत्येक संकुल समन्वयक व प्राचार्य के अंतर्गत आने वाले ग्राम व निकाय के द्वारा किए गए असाक्षर सर्वे के चिन्ह्यांकन एवं ऑनलाइन एंट्री की समीक्षा की गई l असाक्षरों का कम चिन्हांकन वाले संकुल को जल्द से जल्द लक्ष्य पूर्ण करने हेतु जवाबदेही तय की गई तथा समयसीमा निर्धारित किया गया l विकासखंड के प्रत्येक संकुल में मॉडल उल्लास साक्षरता केंद्र स्थापना की जानी है
जहां असाक्षर आकर बुनियादी ज्ञान प्राप्त कर सकेl भूमिका साहू के द्वारा उल्लास ऐप में असाक्षर मुखिया/साक्षर/ स्वयंसेवी ऑनलाइन एंट्री की जानकारी दी गईlशासन के निर्देशानुसार उल्लास गीत, उल्लास शपथ, सभी विद्यालय में उल्लास बैनर एवं अन्य सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों, पौधारोपण इत्यादि सभी कार्यक्रमों में उल्लास लोगों का प्रयोग किया जाना हैं तथा डिजिटल तथा प्रिंट मीडिया के माध्यम से इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का लक्ष्य रखा गया lजिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया की 10वीं 12वीं में अध्ययनरत सभी बच्चों का प्रति माह 24 से 30 के मध्य मासिक टेस्ट लिया जाना है एवम् बच्चों के मूल्यांकन अंकों को विनोबा ऐप में अपलोड किया जाना है बच्चों की टेस्ट की कॉपी विद्यालय में एक माह सुरक्षित रखा जाना है सभी बच्चों को प्रैक्टिकल कार्य के रूप में कम से कम 20 से 30 प्रैक्टिकल कराए जाने हैं तथा बच्चों के मूल्यांकन कार्य में सूक्ष्मता एवम् गहनता से आकलन किया जाना हैंl शिक्षा सप्ताह में सभी बच्चों एवं समुदाय की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित किया जाना हैंl उक्त बैठक श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल ABEO पाटन, श्री कमल देवांगन सहायक नोडल साक्षरता,श्री जैनेंद्र गंजीर पूर्व नोडल पढ़ना लिखना अभियान, श्री जे.पी. पांडे प्राचार्य तथा वि.ख. पाटन के सभी शासकीय विद्यालय के प्राचार्य तथा समस्त सीएसी उपस्थित हुएl