: विधायक की रिहाई के लिए आज युकां लगाएगी मोहब्बत की दुकान
Fri, Sep 6, 2024
भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के गिरफ्तारी के विरोध में युथ कांग्रेस द्वारा 6 सितंबर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
युथ कांग्रेस के सचिव आमिर सिद्धिकी ने बताया कि प्रदेश युथ कांग्रेस के आह्वान पर विधायक के गिरफ्तारी के विरोध में जिला स्तर पर भाजपा सरकार के खिलाफ क्रमबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में जिला युथ कांग्रेस टीम सुपेला घड़ी चौक पर स्थित स्व. चंदूलाल चंद्राकर प्रतिमा के सामने ‘‘मोहब्बत की दुकान लगाकर‘‘ विरोध प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से होगा जिसमें लोगों
को शरबत वितरण किया जायेगा। विधायक एवं युथ कांग्रेस के पदाधिकारी समेत सतनामी समाज के लोगों के रिहाई के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
: महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी
Thu, Sep 5, 2024
महिलाएं जता रही है विष्णु भईया के स्नेह भरे तोहफे के लिए आभार
रायपुर, 5 सितंबर 2024/
छत्तीसगढ़ में गांव-गांव मनाए जा रहे तीजा त्यौहार की खुशी महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पोला त्योहार के अवसर पर महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में जमा की। इस योजना के तहत मिली सहायता राशि ने महिलाओं के लिए तीजा की तैयारियों को और भी खास बना दिया।
बलौदाबाजार के ग्राम सकरी में निवास करने वाली धारणा साहू और रांति साहू ने खुशी-खुशी बताया, “तीजा का यह त्यौहार हमारे लिए बेहद खास हो गया है। मुख्यमंत्री जी ने हमें महतारी वंदन योजना के माध्यम से जो राशि दी है उससे हम साड़ी और तीज के लिए श्रृंगार का सामान खरीदेंगी। यह भाई के स्नेह जैसा तोहफा है जिसके लिए हम मुख्यमंत्री जी का दिल से धन्यवाद करते हैं।
छत्तीसगढ़ में तीजा का त्यौहार महिलाओं के जीवन में एक विशेष स्थान रखता है। यह त्यौहार न केवल पारिवारिक प्यार और बंधनों को मजबूत करता है, अपितु पति के दीर्घायु के साथ ही पति और पत्नी में आपसी प्रेम व स्नेह को भी बढ़ाता है। इस बार तीजा के मौके पर बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम सकरी की दो महिलाएं धारणा साहू (भतीजी) और रांति साहू (बुआ) अपने मायके में त्यौहार की खुशियों को साझा करने आईं।
धारणा साहू की शादी दो साल पहले नंद किशोर साहू से हुई थी। उनके पति ग्राम जारा विकासखंड पलारी में किराना दुकान चलाते हैं। परिवार में ससुर, सास और एक देवर के साथ कुल पांच सदस्य हैं। वहीं, रांति साहू अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। उनके पति महेंद्र साहू, का सात साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। रांति साहू खरोरा के एक निजी स्कूल में स्वीपर का काम करती हैं।श्रीमती रांती अपनी बेटी के साथ ससुराल, ग्राम मोहरेंगा (रायपुर जिला) में रहती हैं। उनकी बेटी कक्षा 5 वीं में पढ़ती है, जबकि बेटा अपने नाना के घर रहकर कक्षा 4थीं की पढ़ाई कर रहा है।
इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलने से उनके चेहरे पर सुकून और खुशी साफ झलक रही थी। त्यौहार की रौनक के बीच,यह मदद उनके लिए एक नया उत्साह लेकर आई, जिससे वे अपने परिवार के साथ तीजा का पर्व और भी आनंद से मना सकेंगी।
: कुम्हारी : धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Thu, Sep 5, 2024
कुम्हारी:
धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
कुम्हारी स्थित उदय कान्वेंट एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर छात्र छात्राओं ने संस्थान को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया। सर्वप्रथम छात्रों ने स्कूल के स्टॉप को फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत गान गाकर स्वागत किया। उसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। मौके पर प्रिंसिपल ने कहा कि गुरु शिष्य का रिश्ता प्राचीनकाल से चलते रहा है
और आज भी यह कायम है। उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान किया। सिंह ने छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने आगे चल के अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही संस्थान का उद्देश्य है। मौजूद छात्र छात्राओं ने गुरु शिष्य के परंपरा को निभाने और एक अच्छे शिक्षक की तरह छात्रों ने प्रण किया कि वो अपने आस पास रहने वाले अशिक्षित, भटके हुए छात्रों को सही राह दिखाने एवं एक अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो शिक्षक दिवस सभी देशों में अलग अलग तिथि को मनाया जाता है, लेकिन भारत में पांच सितंबर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है।
जो एक शिक्षक होते हुए भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भी थे। भारत में बहुत सारे महान लोग है पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर ही क्यों मनाया जाता है, क्योंकि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। मौके छात्र हेमंत ने खोरठा गीत मोर दादा रे केतेक दुखे करले रे देशे के आजाद सुनाकर वाहवाही लूटी। वहीं छात्राओं ने भी एक से बढकर एक गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूनम, रीना, प्रियंका, मोणिका, कोमल, प्रतिमा, निशा, निर्मल, स्वीटी, रूपा आदि छात्र छात्राएं मौजूद थे।
प्रिंसिपल को सम्मानित करते विद्यार्थी।