: MAHTARI VANDAN UPDATE : महतारी वंदन योजना की चौथी किस्त जारी, फटाफट चेक करें स्टेटस
Sun, Jun 2, 2024
रायपुर। Mahtari Vandan Update :
छत्तीसगढ़ के महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी इस योजना की हितग्राही है तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल अबतक छत्तीसगढ़ की साय सरकार की फ्लैशीप महतारी वंदन योजना के तीन क़िस्त जारी कर चुकी है। अब लोगों का चौथी क़िस्त का इंतजार था। वो इन्तजार भी खत्म हो चुका है। जी हां, महतारी वंदन योजना की चौथी क़िस्त जारी कर दी गई है।
जो महिलाएं इस योजना की हितग्राही हैं और योग्यताओं को पूरा करती हैं उन्हें हर महीने महतारी वंदना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। अब तक इस योजना के तहत 3 किस्तें प्रदान की जा चुकी है।
आपको भी इस योजना का लाभ मिल रहा है तो आप महतारी वंदन योजना का पूरा स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे जिसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि किन महिलाओं को महतारी वंदन योजना तीसरी किस्त का लाभ मिला है और इसका स्टेटस निकालने की पूरी प्रक्रिया क्या है।
MAHTARI VANDAN UPDATE : ऐसे करें चेक
महतारी वंदन योजना की जारी चौथी किस्त का स्टेटस आप आधिकारिक वेबसाइट
mahtarivandan.cgstate.gov.in
पर जाकर देख सकते हैं।
: ट्रांसफर: कलेक्टर-एसपी और कमिश्नरों की ट्रांसफर सूची 5 या 6 जून को
Sun, Jun 2, 2024
रायपुर, 2 जून 2024।
4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक एडमिनिस्ट्रेटिव और पुलिस महकमे में अहम बदलाव किया जाएगा। खासकर, कलेक्टर, एसपी लेवल पर। पता चला है, कई जिलों के कलेक्टर, एसपी के साथ ही जिला पंचायतों के सीईओ और नगर निगमों के कमिश्नर कमिश्नर भी बदले जाएंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है।
जानकारी के मुताबिक कई जिलों के कलेक्टर बदलेंगे तो आधा दर्जन से अधिक पुलिस अधीक्षक पुलिस अफसर भी चेंज होंगे। पिछली सरकार में पोस्टेड जिन कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों का पिछली सूची में नंबर नहीं लग पाया था, उनमें से अधिकांश को सरकार इस बार बदल सकती है।
कुछ कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ संगठन के नेताओं की भी शिकायतें हैं, उनमें से भी कुछ को खो किया जाएगा। कुल मिलाकर लिस्ट अच्छी-खासी हो जाएगी। एक आईजी, और वहां के एसपी भी बदल सकते हैं। नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए कुछ नगर निगमों के आयुक्त भी बदले जाएंगे तो जिला पंचायत के दो-चार सीईओ के भी नंबर लग सकते हैं। बिलासपुर में नए कमिश्नर की पोस्टिंग भी की जाएगी।
: परसदा रेलवे समपार फाटक पर मरम्मत के लिये सड़क यातायात बंद रहेगा
Sun, Jun 2, 2024
रायपुर
/ रेल मंडल के सरोना-कुम्हारी के मध्य डाउन लाइन में PQRS Machine द्वारा स्लीपर बदलने एवं विशेष मरम्मत कार्य (समपार फाटक ओवरहौलिंग) स्थित परसदा समपार फाटक क्रमांक 429(किमी.840/2A-4A मध्य डाउन लाइन) परसदा रेलवे समपार फाटक सरोना – कुम्हारी में स्थित है. उक्त फाटक पर PQRS Machine द्वारा स्लीपर बदलने का कार्य दिन दिनांक
02 जून 2024 को सुबह 09:00 बजे से 06 जून 2024 को शाम 20:00 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा ।
समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं ।