: छत्तीसगढ़ में कल से सभी स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया फैसला
Sun, Apr 21, 2024
रायपुर।
राज्य में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बदलते मौसम और गर्मी की वजह से बच्चे बीमार भी पड़ रहे। इन सब के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल यानी 22 अप्रैल से सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में शिक्षको को पृथक रखा गया है।
बता दें कि बदलते मौसम और गर्मी की वजह से बच्चे बीमार भी पड़ रहे। ऐसे में पालकों की चिंता बढ़ गई थी। वहीं आज स्कूलों के बंद करने के फैसले से राहत मिली है। स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल से सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया है।
इस आदेश में शिक्षको को पृथक रखा गया है जिस पर शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने मांग की है भीषण गर्मी का प्रभाव शिक्षकों पर भी पड़ेगा अतः संघ मांग करता है, कि भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षकों को भी ग्रीष्म अवकाश प्रदान करते हुए राहत दिया जाए। चुनाव कार्य आदेश का यथावत शिक्षक पालन करेंगे।
देखे आदेश…
: होटल अशोका बिरयानी के संचालक आरोपी कृष्णकांत तिवारी गिरफ्तार
Sun, Apr 21, 2024
रायपुर।
थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत अशोका बिरयानी में घटित घटना में होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 18.04.2024 को होटल अशोका बिरयानी में घटित घटना में थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 291/24 धारा 304,34 भादवि. के मुख्य आरोपी एवं होटल के संचालक कृष्णकांत तिवारी को गिरफतार किया गया है तथा प्रकरण के दो अन्य आरोपी रोमिना मण्डल एवं रोहित चंद्र जो वर्तमान में जेल में निरूद्ध है जिनके रिहा होने पर प्रकरण में गिरफ्तार किया जायेगा।
ज्ञात हो कि तेलीबांधा थाना इलाके के रायपुर-महासमुंद हाइवे पर स्थित अशोका बिरयानी में बड़ा हादसा सामने आया हैं। यहाँ काम करने वाले दो कर्मचारियों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई हैं।
दोनों कर्मचारी गटर की सफाई करने भीतर दाखिल हुए थे लेकिन फिर बाहर नहीं आये। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करते हुए दोनों को जब बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
अशोका बिरयानी में हुई दो कर्मचारियों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की, अशोका बिरयानी सेंटर की सभी ब्रांच को सील कर दिया है। इसके साथ ही गृह मंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में होटल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 15-15 लाख मुआवजा देने के साथ 15-15 हजार प्रतिमाह देने पर सहमति जताई।
18 अप्रैल के दोपहर 12 बजे के आसपास का है। तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली कि अशोका बिरयानी के मैग्नेटो मॉल के पास वाले ब्रांच में दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। शुरुआत में बताया गया कि गटर की सफाई के दौरान कर्मचारी बेहोश हो गए। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो होटल में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी गटर के पास गए। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद कुछ अन्य कर्मचारियों को नीचे उतारा गया। उन्होंने गटर में उतरकर दोनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। घटना का कबरेज करने गए मीडियाकर्मियों से वहा के स्टॉफ से जमाकर झुमझपटी हुई थी।
: गीत बनी मिसेज इंडिया क्लासिक 2024
Sat, Apr 20, 2024
गीत बनी मिसेज इंडिया क्लासिक 2024
भिलाई। फैशन शो आयोजित करने वाली ग्लैमानंद द्वारा स्टूडियो जयपुर में मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024 का आयोजन किया गया। यहां अलग-अलग राज्यों से हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भिलाई निवासी फैशन डिजाइनिंग की छात्रा गीत सोन ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। फैशन शो में फाइनल राउंड में 20 महिलाएं पहुंची। छत्तीसगढ़ की गीत सोन भी शामिल थी। 16 अप्रैल को आयोजित फाइनल राउंड में सभी को पछाड़कर गीत सोन मिसेज इंडिया क्लासिक 2024 पर अपना कब्जा बनाकर विजेता चुनी गई।
गीत सोन को जूरी टीम ने मिसेज इंडिया क्लासिक के किताब से नवाजा। ग्लैमानंद मिस यूनिवर्स इंडिया, मिसेज यूनिवर्स इंडिया, सुपर मॉडल इंडिया, मिस टीन दिवा जैसे विश्व स्तरीय आयोजन कराने वाली देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था है। प्रतिभागियों ने 2 माह ऑनलाइन ट्रेनिंग करने के बाद 10 दिन जयपुर में कठिन ट्रेनिंग लिया। ग्रैंड फिनाले में नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में गीत ने एक स्त्री के सक्षम रूप को प्रदर्शित किया। इवनिंग गाउन वॉक और प्रश्न उत्तर राउंड जिसमें गीत से पूछा गया कि आप जब फेल होते है। तब आपके मन में क्या विचार आता है।
गीत ने सरलता पूर्वक जवाब देते हुए कहा कि वो आत्म विश्वास से आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी। जवाब जूरी और ऑडियंस को बहुत पसंद आया। अब वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
जीत का श्रेय ग्लैमानंद की पूरी टीम
निर्मायक मंडल में अध्यक्ष ग्लैमानंद ग्रुप निखिल आनंद, राजीव के श्रीवास्तव, अर्शिना सुम्बुल मिस ग्रैंड इंडिया 2023, तनिष्का भोसले मिस इंटरनेशनल इंडिया 2018, सोफिया सिंह मिस एशिया पैसिफिक इंडिया 2024, डॉ. अनीता हाडा कंसल्टिंग एडिटर भारत 24, कविता चौहान फैशन एडिटर फर्स्ट इंडिया, मिताली दुसाद एडिटर सिटी फर्स्ट थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र, निखिल आनंद शामिल थे।
होस्ट वाची पारख, सिमरन आहूजा ने किया। गीत ने जीत का श्रेय ग्लैमानंद की पूरी टीम की कड़ी मेहनत को दिया। गीत ने बताया कि एक गृहिणी यदि चाहे तो कितना बड़ा मुक़ाम भी पा सकती है। गीत के पति पुलिस विभाग में अफसर है। जिस कारण उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा वक्त नक्सल प्रभावित जैसे इलाके में दहशत और हिम्मत के बीच कार्य करते रहें है। गीत को इस प्रतियोगिता में जाने की प्रेरणा अपनी बिटिया अनुष्का सोन से हुई मिली। जो ख़ुद एक मॉडल है और वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। बेटा अभय जो के एक यूट्यूबर है। उसकी ज़िद की वजह से उन्होंने इस चैलेंज को स्वीकार किया। उन्हें अपनी सास सेतु रत्नम, पिता बेनी प्रसाद, मां सुषमा, देवर विक्रांत और परिवार के सपोर्ट से हिम्मत मिली है।