छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : नक्सलवाद पर करेंगे समीक्षा बैठक
Wed, Jan 28, 2026
रायपुर।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। जहां वे 7 फरवरी की रात रायपुर पहुंचेंगे और 8 फरवरी को रायपुर में नक्सलवाद पर समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान उनके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहेंगे।
बता दें कि, इस बैठक में नक्सल मोर्चे पर अब तक की कार्रवाई और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक के बाद अमित शाह बस्तर रवाना होंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मालूम हो की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ही 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया था। जिसके बाद से ही लगातार कई बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। वहीं नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन को अब सिर्फ दो माह ही बचे हैं। जिसे लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार : के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
Wed, Jan 28, 2026
रायपुर।
महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया।
उन्होंने कहा कि अजित पवार का संपूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय निधन न केवल उनके परिजनों और समर्थकों, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री साय ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति : Draupadi Murmu
Wed, Jan 28, 2026
रायपुर।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 07 फरवरी को बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास के मद्देनजर आज यहां मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर पंडुम के संभागीय कार्यक्रम के आयोजन और इससे संबंधित अन्य तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रपति महोदया के प्रवास अवसर पर सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन सहित तमाम जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बस्तर कलेक्टर से वहां की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने रायपुर कलेक्टर को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जनसम्पर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।