: सौरभ की हत्या के बाद मंदिर में साहिल से शादी, कई दिनों तक पहाड़ों में मनाया हनीमून, क्या प्रेग्नेंट है मुस्कान? सच आया सामने
Jagbhan Yadav
Mon, Mar 24, 2025
सौरभ की हत्या के बाद मंदिर में साहिल से शादी, कई दिनों तक पहाड़ों में मनाया हनीमून, क्या प्रेग्नेंट है मुस्कान? सच आया सामने
ताजा खुलासा मुस्कान और साहिल की शादी को लेकर हुआ है। सौरभ की हत्या के बाद हिमाचल गए मुस्कान और साहिल ने वहां मंदिर में शादी की थी।

सौरभ की हत्या के बाद मंदिर में साहिल से शादी, कई दिनों तक पहाड़ों में मनाया हनीमून, क्या प्रेग्नेंट है मुस्कान? सच आया सामने | Image: Social Media
-1742801968431.webp)
Saurabh Murder Case: यूपी के मेरठ में हुआ सौरभ हत्याकांड देश का अबतक का सबसे क्रूर हत्याकांड बन गया है। फ्रिज, कूकर, बैग और बेडबॉक्स के बाद अब नीले रंग के ड्रम ने जो लाश उगली है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और ड्रम को काटने वाला मिस्त्री हर कोई सन्न है। पुलिस ने सौरभ की हत्यारिन पत्नी मुस्कान रस्तोगी (Muskaan Rastogi) और उसके आशिक साहिल शुक्ला (Sahil Shukla) को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे पूछताछ में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासा मुस्कान और साहिल की शादी को लेकर हुआ है। सौरभ की हत्या के बाद हिमाचल गए मुस्कान और साहिल ने वहां मंदिर में शादी की थी।
शादी के बाद वहां करीब 7 दिनों तक दोनों का हनीमून चला था। इसी के बाद अब जेल में मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट (Is Muskaan Rastogi Pregnant) किया गया है। दरअसल जेल में मुस्कान को चक्कर आने और उल्टी की शिकायत के बाद टेस्ट कराया गया। हालांकि रिपोर्ट निगेटिव है। साफ शब्दों में कहें तो मुस्कान प्रेग्नेंट नहीं है। नशे, डिप्रेशन व रात में नहीं सोने से मुस्कान की हालत खराब हुई थी। फिलहाल डॉक्टर उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

मुस्कान ने अपने लिए मांगा सरकारी वकील
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल ने सरकारी वकील की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है, जिस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि, जेल मैनुअल के अनुसार, दोनों को अलग-अलग ही रखा जाएगा। उन्होंने कहा, "पति-पत्नी को जेल में मिलने की इजाजत होती है, लेकिन इन्होंने अभी तक कोई ऐसा प्रमाण नहीं दिया, जिससे यह साबित हो कि वे पति-पत्नी हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन