Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Australia महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाले की पुलिस ने निकाली हे : Australia महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाले की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, बिगाड़ दिया हूलिया, Video देखिए

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 25, 2025

इंदौर: मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ की घटना ने पूरे शहर को शर्मसार कर दिया है। स्वच्छता में नंबर वन कहलाने वाले इंदौर की छवि पर इस घटना ने गहरा दाग लगा दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया है, जो खजराना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। 

https://x.com/iamnarendranath/status/1982080610958221766?s=46

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल पास के एक कैफे जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार युवक ने उनका पीछा किया, आपत्तिजनक हरकतें कीं और एक खिलाड़ी को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। घबराई खिलाड़ियों ने तत्काल एसओएस अलर्ट और लाइव लोकेशन टीम के सुरक्षा अधिकारी डेनी सिमंस को भेजी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत एमआईजी थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि अकील का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने उसके खिलाफ BNS की धारा 74 और 78 के तहत मामला दर्ज किया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। उसकी पृष्ठभूमि की जांच जारी है।”

सियासत भी गर्माई

घटना पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा “यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी अकील पर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी और उसे सार्वजनिक जुलूस में ले जाया जाएगा। इंदौर को बदनाम करने की साजिश अकील ने की है। चाहे बेटी ऑस्ट्रेलिया की हो या इंग्लैंड की, सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।” वहीं, पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने इसे “मध्यप्रदेश के माथे पर कलंक” बताया। उन्होंने कहा “मध्यप्रदेश की शान इंदौर में विदेशी खिलाड़ियों से छेड़छाड़ बेहद शर्मनाक है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और अपराधी बेखौफ हैं।”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें