Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: BIG BREAKING: आईजी कार्यालय के सामने झाड़ियों में मिला युवक का शव, सिर को पत्थर से कुचला... जांच में जुटी पुलिस

Jagbhan Yadav

Sat, Feb 24, 2024

दुर्ग भिलाई ।। भिलाई में स्थित आईजी कार्यालय के सामने झाड़ियों में एक 22 वर्षीय युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक की पहचान दुर्ग के ढीमरपारा निवासी शाहरुख खान के रूप में कई है। एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि मृतक की हत्या की गई है और उसका सिर के किसी पत्थर से कुचला है, जिससे उसकी मौत हुई है। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग ने इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं। वही घटना स्थल पर स्वयं दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया है।

नहर में 40 साल की व्यक्ति की लाश

दूसरी ओर, एक जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के झूलन गांव में नहर में 40 साल की व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक व्यक्ति का नाम छोटेलाल दिव्य था। जो झूलन गांव में नहर के पास रहता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। फिर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है और उनका कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें