Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से - डा. रमन

अभियान, तिरंगा यात्रा से लेकर मैराथन तक होंगे कार्यक्रम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे से पीट-पीट कर दो लोगों की हत्या, गांव में तनाव का माहौल

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 2, 2025

Chhattisgarh Crimes

लोरमी. जिले में नए साल का जश्न अब मातम में पसर गया है. दरअसल मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में एक बार फिर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से खूनी संघर्ष हुआ है, जिसमें दो लोंगों की जान चली गई. वहीं तीन लोग घायल हुए हैं. यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के चंदली गांव की है.

जानकारी के मुताबिक, मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई. इस घटना में शंकर राज पिता सिया रामराज उम्र 35 वर्ष और सुनील यादव पिता गणेश यादव उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गांव के ही गोकुल राज, गजानंद राज और गणेश यादव घायल हो गए, जिनका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में जारी है.

इस घटना को लेकर लोरमी SDOP माधुरी धिरही ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. साथ ही दोनों मृतक का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को शव सौंपकर मामले की विवेचना की जा रही है. शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

बताया जा रहा है कि गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके. घटना के दौरान दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे. मामूली विवाद के चलते यह पूरी घटना हुई है. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है. जांच में और भी तथ्य आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें