Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Breaking: खुर्सीपार में युवक की चाकू मारकर हत्या, दूसरे की हालत गंभीर, : Breaking: खुर्सीपार में युवक की चाकू मारकर हत्या, दूसरे की हालत गंभीर, रंगोली पर बाइक चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 22, 2025

The News live @भिलाई. Youth stabbed to death in Khursipar Bhilai मिनी इंडिया भिलाई के खुर्सीपार तेल्हानाला क्षेत्र में रंगोली पर बाइक चढ़ाने को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो बदमाशों ने मिलकर दो युवकों को चाकू मार (Murder) दिया। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है। खून से लथपथ घायल तुषार वर्मा को उपचार के लिए स्पर्श अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी रविंद्र और राजेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सुबह भांजी की रंगोली पर चढ़ा दिया था बाइक

खुर्सीपार थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर तेल्हानाला क्षेत्र की है। आरोपी रविंद्र और राजेश की भांजी ने घर के सामने रंगोली बनाया था। जिस पर मृतक मंगल उडिय़ा और तुषार वर्मा ने बाइक चढ़ा दिया था। सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

चाकू लेकर घूम रहे थे मृतक

दोपहर में मृतक मंगल उडिय़ा और तुषार वर्मा चाकू लेकर घूम रहे थे। इस दौरान उनकी आरोपी रविंद्र और राजेश से झड़प हो गई। आरोपियों ने मृतक से चाकू छिनकर दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे मंगल की मौके पर ही मौत हो गई और तुषार गंभीर रूप से घायल हो गया है। चाकूबाजी की घटना होने के बाद क्षेत्र में बवाल मच गया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें