Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: रिश्ते में भाई, बना कातिल – पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा…

Jagbhan Yadav

Sun, Jan 5, 2025

बीजापुर:– पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से लोहे की रॉड से हमला कर हत्या की और शव को छुपाने के लिए सेप्टिक टैंक में डाल दिया।

हत्या का मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर, जो मृतक का भाई है, ने अपने साथी महेंद्र रामटेके और दिनेश चंद्राकर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना स्थल पर नए सीमेंट से किए गए फ्लोरिंग ने पुलिस का शक गहरा दिया, जिसके बाद सेप्टिक टैंक से मुकेश का शव बरामद हुआ।

फिलहाल, पुलिस फरार मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की तलाश में जुटी है। इस मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी टीम बनाई गई है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें