Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG ब्रेकिंग : अंधविश्वास के चलते 2 युवकों की मौत, 4 की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस....

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 18, 2024

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अंधविश्वास के चलते दो युवकों की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव का है।

जानकारी के अनुसार, तांदुलडीह गांव में एक ही परिवार के 6 लोग कई दिनों से घर में कैद थे और कोई भी बाहर नहीं आ रहा था। बुधवार शाम को गांव वालों को घर में अनहोनी का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। जब परिवार वालों ने दरवाजा खोला, तो टीम ने देखा कि दो युवक बेहोश पड़े थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के 6 लोग एक बाबा का फोटो लेकर साधना कर रहे थे, जिनमें तीन लड़के, दो युवतियां और उनकी मां शामिल थी। परिवार के लोग कई दिनों से खाली पेट साधना कर रहे थे और खुद को घर में बंद कर रखा था। साधना के दौरान ही दो युवकों की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती परिवार के दो सदस्य विक्षितों की तरह हरकत कर रहे हैं। 

हालांकि घर में साधना कर रहे युवकों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई यह जांच का विषय है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें