Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG BREAKING: पूर्व CM के फार्म हाउस में चोरी, FIR दर्ज

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 14, 2025

Durg. दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री के फॉर्म हाउस में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अमलेश्वर पुलिस ने फार्म हाउस के चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। फॉर्म हाउस के चौकीदार नरोत्तम यादव ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कुरुदडीह स्थित फार्म हाउस में काम करता है और फार्म हाउस में धान बोआई का काम चल रहा है। सिंचाई के लिए फार्म हाउस में बने कमरे में कुंडी तोड़कर चोर पीतल के 5 नल चोरी कर ले गए।

चौकीदार जब रोजाना की तरह बुधवार सुबह फॉर्म हाउस गया तो कमरे का कुंडी टूटी हुई थी तब घटना का पता चला। मंगलवार को सिंचाई करने के बाद कमरे में ताला लगाकर वह घर चला गया था। चोरों ने बिजली के बोर्ड में लगा कटआउट, काले रंग के वायर के साथ खेत में लगा केबल भी चोरी कर ले गए हैं। अज्ञात चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के फॉर्म हाउस 15 हजार की चोरी की वारदात को अंजाम दिए है। पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें