Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भिलाई में टेलीग्राम ग्रुप से सायबर ठगी, शेयर मार्केट से अमीर बनने का ख्वाब पड़ा महंगा

Jagbhan Yadav

Thu, Mar 7, 2024

Telegram Group Cyber Fraud

Telegram Group Cyber Fraud भिलाई में शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न पाने की लालच में शख्स को 35 लाख 70 हजार रुपए का चूना लगा है.पीड़ित ने सायबर ठगी की शिकायत भिलाई नगर थाने में की है.शिकायत के बाद सायबर सेल इस मामले की जांच में जुट गया है.

भिलाई : शेयर मार्केट में निवेश का लालच देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है.आरोपियों ने ठगी के लिए फर्जी वाट्सअप ग्रुप बनाया.इसमें जुड़ने वाले लोगों को ठगों ने थोड़ा निवेश करने के बाद लाखों रुपए अर्जित करने का सपना दिखाया.ठगों के इस जाल में भिलाई निवासी एक युवक आ गया.युवक ने ठगों पर भरोसा करके 35 लाख 70 हजार रुपए गंवा दिए.

वाट्सअप ग्रुप बनाकर पैसे करवाएं निवेश : पुलिस के मुताबिक भिलाई सेक्टर 5 निवासी श्याम कुमार को ब्लैकरॉक कैपिटल वीआईपी 8 नाम के ग्रुप में जोड़ा गया.इस ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश करने के टिप्स बताए जाते थे.इसी को देखकर श्याम कुमार ने एक लाख रुपए निवेश किए. ठग ने निवेश के बाद श्याम कुमार को एक लाख का रिटर्न दिया.रिटर्न पाने के बाद श्याम कुमार को भरोसा हो गया कि पैसे लगाने पर बढ़ेंगे.

अच्छा रिटर्न देकर पीड़ित का जीता भरोसा : ठग ने इसके बाद एक हफ्ते का ले आउट प्रोग्राम का आयोजन भी किया.जिसमें श्याम कुमार ने अलग-अलग खातों में निवेश किया.इस दौरान श्याम कुमार को ठग ने भरोसा दिया कि उसे 30 फीसदी का अच्छा रिटर्न मिलेगा. ट्रेड करने के बाद जब श्याम कुमार ने पैसे मांगे तो ठग ने पैसे वापस नहीं किए.इसके बाद श्याम कुमार को लगा कि उसके साथ ठगी हुई है.जिस ग्रुप से श्याम कुमार जुड़ा था,उसके एडमिन से भी श्याम कुमार ने ट्रांजेक्शन करने की अनुमति मांगी.लेकिन किसी ने भी श्याम कुमार को रकम निकालने की अनुमति नहीं दी.जिस नंबर से ग्रुप बनाया गया था वो विदेशी निकला. इस ठगी की शिकायत श्याम कुमार ने पुलिस से की है.

''श्याम कुमार को एक फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप के नाम पर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाभ का झांसा दिया गया. निवेश करने के लालच में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से 35 लाख 70 हजार रुपये जमा करवाकर ठगी की गई. व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम और फर्जी डीमेट खाते का उपयोग करके शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी पीड़ित के साथ हुई है.'' राजकुमार लहरे, टीआई भिलाई नगर

श्याम कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने 420 का मामला दर्ज किया है.साथ ही पुलिस ने अपील की है कि किसी भी तरह के वाट्सअप ग्रुप,फोन या मैसेज में रकम दोगुनी करने या निवेश के बाद लाखों कमाने के झांसे में ना आएं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें