Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: अखाड़ा बनी Delhi Metro, आपस में भिड़ी लड़कियां, एक दूसरे के नोंचे बाल, जड़े थप्पड़

Jagbhan Yadav

Sat, May 25, 2024

 

 

Delhi Metro News: (डीएमआरसी) DMRC की लगातार चेतावनी के बावजूद दिल्ली मेट्रो में नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे. बीते दिनों कई ऐसे वीडियो सामने आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई रील्स बनाने के लिए फालतू हरकतें करता नज़र आ रहा है. इसके अलावा कई बार सीट को लेकर भी झगड़े होते हैं. हाल ही में ताजा मामला मेट्रो के अंदर दो लड़कियों के बीच विवाद का है.(Delhi metro viral video)

https://x.com/Kavin_vi/status/1794248279632556211?t=HrN-Zl-tZpNYhWPf7iDzHQ&s=19

 

 

 

 

 

वीडियो में खचाखच भरी मेट्रो में दो लड़कियों में बहस हो जाती है. पहली लड़की दूसरी का गाल पकड़कर खींचती है और कहती है, मेरे सिर पर रखेगी सामान? इसपर वह कहती है- हां रखूंगी तूने ही कहा था न मेरे सिर पर रख ले. दोनों में हलकी गाली गलौच भी हो जाती है. इसके बाद पहली लड़की उसे थप्पड़ जड़ना शुरू कर देती है. आस- पास के लोग दोनों को रोकते हैं. कोई कह रहा है- दोनों पढ़े लिखे हो फिर भी ऐसी हरकतें कर रहे हो.

मेट्रो इतनी भरी हुई है कि पांव रखने की जगह नहीं है लेकिन लड़कियों की लड़ाई जोर पर है. वीडियो x पर @gharkekalesh नाम के पेज पर शेयर किया गया है और लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. @gharkekalesh पर वीडियो को देखा जा सकता है.

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा- मेट्रो में तो ये रोज का तमाशा हो गया है. दुसरे ने लिखा- भाई दिल्ली मेट्रो अखाड़ा बन गई है.

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें