Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त

पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….

दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें

विद्यार्थियों से किया संवाद; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 🆚प्रगति के परिजन बोले: हमारी लड़की को फांसी की सजा मिले.. दोनों की रजामंदी से हुई थी शादी

Jagbhan Yadav

Tue, Mar 25, 2025

प्रगति के परिजन बोले: हमारी लड़की को फांसी की सजा मिले.. दोनों की रजामंदी से हुई थी शादी

झाँसी : UP के औरैया जिले में हाइड्रा मालिक दिलीप हत्याकांड के पीछे उसकी पत्नी प्रगति का हाथ निकलने पर लोग दंग रह गए हैं। मायके के परिजनों ने कहा कि नालायक बेटी के मंसूबों की भनक लग जाती, तो वह कभी उसकी शादी दिलीप से नहीं करवाते। दिलीप के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।

प्रगति परिवार के लिए मर चुकी है…
भाई आलोक ने कहा कि प्रगति का दिलीप से बिना मर्जी शादी करवाने का आरोप मनगढ़ंत है। उसकी इस घिनौनी हरकत से वह परिवार के लिए मर चुकी है। दिलीप बहन पारुल का देवर था। वह बहुत ही सरल स्वभाव का व्यक्ति था।

दोनों की रजामंदी से हुई थी शादी..
प्रगति भी उससे काफी घुली मिली थी। शादी दोनों की रजामंदी से हुई थी। उसे या परिजन को जरा सी भी भनक लग जाती, तो वह उसकी शादी कभी भी दिलीप से नहीं करवाते। उनकी न्यायपालिका से मांग है कि दिलीप हत्याकांड में शामिल उनकी बहन प्रगति सहित सभी हत्यारोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें