Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

*देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप

‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन आज से…..

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: गुटखा कारोबारी के बेटे का मर्डर, फिरौती नहीं मिलने पर किडनैपर्स ने पत्थर से कुचला

Jagbhan Yadav

Tue, Feb 13, 2024

यूपी। चित्रकूट में रैपुरा कस्बे से किशोर को अगवा कर अपहर्ताओं ने 50 लाख की फिरौती मांगी। पिता फिरौती नहीं दे पाया तो बदमाशों ने देवांगना घाटी के जंगल में पत्थर से कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी।  रैपुरा में रहने वाले राजधर कोटार्य का 16 साल का बेटा सुधांशु गांव के स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। पिता कानपुर से गुटखा लाकर कारोबार करते हैं। 10 फरवरी को सुधांशु अचानक गायब हो गया, पिता व्यवसाय के सिलसिले में कानपुर गए थे। सोमवार सुबह उनके पास फोन पहुंचा जिसमें कहा गया कि बेटा उनके कब्जे में है, उसका अपहरण कर लिया गया है। फोन करने वाले ने उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।राजधर के अनुसार पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ, पर बेटे से बात कराने पर वह डर गए।

सोमवार दोपहर में दोबारा उनको फोन कर अपहर्ता ने आधे घंटे में फिरौती की रकम बेड़ी पुलिया के पास पहुंचाने को कहा, साथ में धमकी दी कि रकम नहीं पहुंची तो बेटे को जान से मार देंगे। इसके बाद उन्होंने पत्नी मंजू को इसकी जानकारी दी, पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना बतायी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए संबंधित नंबर ट्रेस किया और मंजू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।

देर शाम पुलिस ने कर्वी कोतवाली क्षेत्र में देवांगना घाटी के गढ़ीवा से सटे जंगल में सुंधाशु का शव बरामद किया। एसपी अरुण सिंह, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा पुलिस काफी हद तक अपहर्ताओं के करीब पहुंच गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें