Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आत्महत्या केस में मृतिका के पति और सास गिरफ्तार, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

Jagbhan Yadav

Wed, May 29, 2024

छग दुर्ग। जिले में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पति और सास को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को जब्त मोबाइल और कॉल डिटेल के आधार पर सच्चाई का पता चला। नेवई पुलिस ने 7 महीने बाद FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की है। नेवई पुलिस ने बताया कि 7 अक्टूबर 2023 को स्टेशन मरोदा शंकरपारा निवासी छाया उर्फ मधु (22वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उस मामले में मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। जांच के बाद पूछताछ में पुलिस को कई आरोप प्रत्यारोपों का पता चला, जिसके बाद मृतिका और ससुरालियों के कॉल डिटेल चेक किया गया।

कॉल डिटेल चेक करने के दौरान पुलिस को पता चला कि छाया का पति रूपेश टंडन और सास ममता टंडन उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वो लोग उसके चरित्र पर शंका करते थे। इसे लेकर आए दिन उसके साथ विवाद कर मारपीट की जाती थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर छाया ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नेवई पुलिस ने मामले में आरोपी पति रुपेन्द्र टंडन और सास ममता टंडन के खिलाफ धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें