Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

तीजन बाई को श्रद्धांजलि: तंबूरा थम गया, लेकिन गूंजती रहेगी आवाज… नहीं रहीं पंडवानी की सम्राज्ञी डॉ. तीजन बाई

आज 5 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

आज 5 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

*देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

‘मैं गौ तस्करी के लिए हफ्ते के 25000 रुपए देता हूं…’ पुलिस पर लगाए गंभ : ‘मैं गौ तस्करी के लिए हफ्ते के 25000 रुपए देता हूं…’ पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, खुद बताई गौवंश स्मगलिंग की कहानी

Jagbhan Yadav

Mon, Oct 13, 2025

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सिपाही पर गंभीर आरोप लगे है. गोतस्कर ने एक वीडियो में बताया कि गौवंश ले जाने के लिए वह 25 हजार प्रति सप्ताह थाने के एक सिपाही को देता है. यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है. वायरल वीडियो को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. यह मामला उस समय का है, जब स्थानीय लोगों ने एक पिकअप चालक को गौवंश के साथ पकड़ा था.

यह घटना शनिवार देर रात गाजीपुर के फुंफुआव पुल के पास की बताई जा रही है. गांव वालों ने तीन गौवंशों से लदी एक पिकअप गाड़ी को रोका और उसके चालक को पकड़ लिया. गांव वालों ने पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की और इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पिकअप वाहन चालक युवक ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि पिकअप फुल्ली गांव के रहने वाले गोलू यादव की है.

25 हजार हफ्ता देनी की कही बात

युवक ने कोतवाली में तैनात सिपाही नीरज कुमार अनुरागी को प्रति सप्ताह 25 हजार रुपये देने की बात बताई. उसने यह भी बताया कि वह पिछले पांच दिनों से लगातार गौवंश लदे वाहन ले जा रहा है. गांव वालों की सजगता से सामने आए इस मामले के बाद पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. वायरल वीडियो के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह अवैध कार्य पुलिस की शह पर चल रहा था.

पुलिस हिरासत से फरार हुआ तस्कर

तस्कर को पकड़ने के बाद गांव वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद गांव वालों ने तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन बाद में वह पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है. ऐसा पुलिस का कहना है. तस्कर के फरार होने से पुलिस की भूमिका पर एक सवाल खड़ा हो गया है. इस घटना से इलाके में लोगों में काफी गुस्सा है. वह मामले में जांच कर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है.

Tags :

Up yogiadityanath upcm gautaskari gazipur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें