Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ…

स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने में हुए शिक्षकों के तबादले, देखें आदेश

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG में झाड़-फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म: दर्द का उपाय जानने पहुंची थी युवती,तांत्रिक बोला- तंत्र क्रिया से मिलेगा आराम,फिर जो हुआ...ढोंगी बाबा ने किया ऐसा कांड...

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 23, 2023

कवर्धा। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बाबा ने झाड़ फूंक के नाम पर 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया है। युवती के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपित बाबा कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल 19 वर्षीय पीड़िता युवती राजनांदगांव की रहने वाली है। काफी समय से युवती के सिर दर्द से परेशान थी। डॉक्टर से इलाज के बावजूद दर्द ठीक नहीं हो रहा था। तभी युवती को झाड़ फूंक करने वाले बाबा की जानकारी मिली। जिसके बाद युवती अपने सहेली के साथ बाबा के पास पहुंची। आरोपी बाबा युवती को एक कमरे में लेकर गया। जहाँ बाबा ने उसे एक गिलास पानी पिलाया। उसके बाद युवती बेहोश हो गई। युवती के बेहोश होने के बाद बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

कुछ घंटे बाद जब युवती होश में आई तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। जहां युवती को एहसास हुआ कि बाबा ने उसके साथ अनाचार किया है। जिसके बाद युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन युवती को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपित बाबा कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें