Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: टेलीग्राम ऐप के जरिए 30 लाख की हुई ठगी, सायबर थाना दुर्ग को पुलिस महानिरीक्षक ने दी जांच की जिम्मेदारी

Jagbhan Yadav

Thu, Feb 29, 2024

भिलाई नगर 29 फरवरी। टेलीग्राम ग्रुप में डेली टास्क देकर ग्रुप में ज्वाइन कराकर हुए 30 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने जिला दुर्ग में सायबर ठगी का मामला सायबर थाने को विवेचना हेतु पहला मामला सौपा है। सायबर थाने में विवेचना हेतु मानक संचालन प्रकिया जारी की गई ।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा सायबर थाना में पहला सायबर विवेचना प्रारंभ किया गया है। इस विवेचना के माध्यम से पुलिस विभाग ने ठगी और अन्य सायबर अपराधों के मामलों को सकारात्मक रूप से निपटने का निर्णय लिया है। पुलिस महानिरीक्षक ने हाल ही में दुर्ग रेंज का चार्ज संभालते हुए सायबर थाने को एक्टिवेट करने का निर्णय लिया था, जिसके तारतम्य में एस.ओ.पी जारी की गई थी, जिसके तहत 5 लाख से अधिक के सायबर फ्रॉड को सायबर थाने में विवेचना करने हेतु निर्णय लिया गया था।


पुलिस महानिरीक्षक ने 30 लाख से अधिक की सायबर ठगी के मामले को संज्ञान में लेते हुए सायबर थाने में विवेचना में लिया गया है। इस मामले में, ठग टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को धोखा देते थे एवम ऑनलाइन प्लेटफार्म में डेली टास्क देकर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर ठगी करते थे। इस मामले मामले पर सायबर थाने में धारा 420 भा.द.वि.एवम सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 66 डी के तहत विवेचना प्रारंभ की गई है। सायबर थाना दुर्ग रेंज प्रभारी प्रशांत मिश्रा को इस केस की विवेचना हेतु बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने सार्वजनिक को सतर्क रहने का आह्वान किया है और किसी भी लालच के झांसे में न आए और संदिग्ध साइबर गतिविधि को तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें